76वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश रहेगा वर्जित 

76वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश रहेगा वर्जित 

76वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश रहेगा वर्जित 

76वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई वहीं आज फाइनल परेड रिहर्सल भी किया गया। जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी पटना मानव जीत सिंह ढिल्लों मौजूद रहे। जिला अधिकारी ने बताया कि आम लोगों का प्रवेश गांधी मैदान में वर्जित रहेगा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी तैयारियां की गई है लोग घर बैठे ऑनलाइन वेबकास्टिंग के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम देखेंगे। वही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दे की परेड में कुल 14 टुकड़ियां शामिल होंगी।


1. सी.आर.पी.एफ.
2. आई.टी.बी.पी.
3. सी.आई.एस.एफ.
4. एस.एस.बी.
5. एस.टी.एफ.
6. बी.एम.पी.-1 (पुरूष)
7. विशेष (महिला) बटालियन
8. बिहार पुलिस (पुरूष)
9. बिहार पुलिस (महिला)
10. गृह रक्षा वाहिनी (ग्रामीण)
11. गृह रक्षा वाहिनी (शहरी)
12. बिहार मद्य निषेध
13. स्वान दस्ता 
14. अग्निशमन 


डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निदेश के आलोक में इस साल स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर बिहार सरकार के 09 (नौ) विभागों द्वारा गाँधी मैदान पटना में झाँकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

(1) मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग- मद्य निषेध हेतु नवीन तकनीक का उपयोग
(2) पर्यटन निदेशालय- गाँधी सर्किट 
(3) महिला एवं बाल विकास निगम- माहवारी स्वच्छता प्रबंधन 
(4) कृषि निदेशालय- सात निश्चय-2 के अन्तर्गत हर खेत को पानी हेतु पक्का चेक डैम 
(5) निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी का कार्यालय- अग्नि सुरक्षा: अग्नि निवारण
(6) उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान- बिहार में वस्त्र एवं चर्म क्षेत्र से संबंधित उद्योग का विकास
(7) बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, शिक्षा भवन- शिक्षित बालिका सशक्त नारी, सशक्त होती पीढ़ी दर पीढ़ी 
(8) जीविका-  जीविका-महिला सशक्तीकरण के 15 साल 
(9) सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग- भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित महाबोधि कन्वेंशन सेन्टर बोधगया, प्रकाश पुंज भवन, पटना एवं अंजुमन 
     इस्लामिया भवन, पटना के भवनों की प्रतिकृति को ‘‘विकास एवं सहिष्णुता, बिहार की विविधता’’ के स्लोगन वाक्य के साथ प्रदर्शित किया जायेगा