भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई |

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई |

कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के गिरीराज सिंह सहित बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ-साथ जिला स्तर के नेताओं ने हिस्सा लिया | कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने  घोषणा पत्र में यह संकल्प लिया था कि, 19 लाख रोजगार  का सृजन करेगी | कार्यसमिति की बैठक में 19 लाख रोजगार कैसे दिया जाएगा, इसकी रूपरेखा तय की गई | वही संजय जयसवाल ने बिहार सरकार को मुफ्त कोरोना का टीका देने के लिए धन्यवाद भी दिया | साथी संजय जयसवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए सात निश्चय दो पर काम तेजी से किया जाएगा | भाजपा ने जिला परिषद के चुनाव में भी अपने कार्यकर्ताओं को समर्थन देने की बात कही | जयसवाल ने कहा कि बिहार में उद्योग को बढ़ाया जाएगा | साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे |