बिहार में दो दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

बिहार में दो दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

बिहार में दो दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

बिहार में मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश नहीं होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। बारिश नहीं होने की वजह से किसान वर्ग भी काफी परेशान हैं।वही  धान की फसल की पैदावार को लेकर किसान वर्ग चिंतित हैं। लेकिन मौसम विभाग की नई जानकारी के मुताबिक अभी प्रदेश में दो दिनों तक उमस से राहत  मिलने की कोई उम्मीद नहीं  है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटे बाद बिहार में बारिश की संभावना बन सकती है। 


20 जुलाई से हो सकती है बारिश

दो दिनों बाद प्रदेश के मौसम में सुधार होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। उसके बीस जुलाई तक बिहार पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ रेखा गुजरात, मध्यप्रदेश होते हुए ओडिशा तक गुजर रही है। वर्तमान में प्रदेश में पूर्वा का प्रवाह जारी है, पूर्वा अपने साथ काफी मात्रा में नमी ला रही है। हवा की नमी तेज धूप के कारण उष्मा में बदल जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में मानसून काफी कमजोर स्थिति में है। ऐसे में स्थानीय कारणों से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है, लेकिन अगले चौबीस घंटे के अंदर प्रदेश में भारी वर्षा की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार का कहना कि मानसून की वर्षा में उतार-चढ़ाव होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में आद्र्रता 58 प्रतिशत रही। शनिवार की सुबह से ही मौसम में तल्खी रही। दिन चढ़न के साथ यह बढ़ती गई। सूर्यास्त के समय भी राहत नहीं मिली। ऐसे हालत में पटना समेत अन्य जिलों में लोगों को दो दिन उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।