वन विभाग ने हॉस्पिटल में छापा मारकर 35 किलो हाथी दांत बरामद किया, एक डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार |

वन विभाग ने हॉस्पिटल में छापा मारकर 35 किलो हाथी दांत बरामद किया, एक डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार |

राजधानी पटना के पटनासिटी से है। जहां वन विभाग ने राजधानी के एक हॉस्पिटल में छापेमारी की है। VO वन विभाग ने यह छापेमारी पटनासिटी स्थित धनकी मोड़ स्थित चिरायु हॉस्पिटल में की है। यहां गुप्त सूचना के आधार पर वन बिभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 35 किलो हाथी दांत बरामद किया है। इस कार्रवाई में वन विभाग ने अस्पताल के एक डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डॉक्टर का नाम ज्योति कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर ज्योति कुमार हाजीपुर भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हैं। वहीं अन्य आरोपियों में एक डॉक्टर के ड्राइवर और एक बिचौलिया है। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।