भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के केस मिलने के बाद सरकार सतर्क, जानिए- क्या है आज का ताजा अपडेट

भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के केस मिलने के बाद सरकार सतर्क, जानिए- क्या है आज का ताजा अपडेट

कोरोना का सबसे तेज म्यूटेशन वाला वैरिएंट ओमिक्रोन भारत में पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 दिसंबर को कर्नाटक में दो ओमिक्रोन केस पाए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) पहले ही वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर चुका है। 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका में पहला केस मिलने के बाद से एक हफ्ते के अंदर ही भारत, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस समेत दुनिया के 30 देशों में ओमिक्रोन के केस मिल चुके हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका के एक यात्री आया है। बाकी 8 यात्री अन्य देशों से आए है।