India-China Border तक पहुंचना हो जाएगा आसान, एक दशक से बन रही सड़क की 2023 तक पूरी होने की उम्मीद

India-China Border तक पहुंचना हो जाएगा आसान, एक दशक से बन रही सड़क की 2023 तक पूरी होने की उम्मीद

पहाड़ खूबसूरती से भरे होते हैं लेकिन वहां पर विकास का काम काफी मुश्किल होता हैं। इसी कारण पहाड़ों के दूर-दराज इलाकों तक जाना थोड़ा मुश्किल होता हैं। कई जगहें तो ऐसी है जहां तक अभी पक्की सड़के नहीं पहुंच पायी हैं क्योंकि पहाड़ों पर सड़के बनना-विकास कार्य करना मुश्किल होता हैं। भारत सरकार एक बेहद मुश्किल काम आजान करने जा रही हैं। भारत को सुरक्षा की दृष्टि से एक और सफलता जल्द हासिल होने वाली है। उत्तराखंड में 2012 से बन रही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित मुनस्यारी-मिलम सड़क के 2023 के आखिर से पहले पूरी होने की संभावना नहीं है। सीमा सडक संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता और परियोजना प्रभारी एमएनवी प्रसाद ने कहा कि ऊंची पहाडियों पर बन रही सड़क को इस साल पूरा होना था लेकिन कठिन चटटानें रास्ता बनाने में बडी चुनौती पेश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में शून्य से नीचे तापमान के अलावा कोविड-19 महामारी के कारण तालाबंदी में मजदूरों के वापस चले जाने से भी इस सीमावर्ती परियोजना के पूरा होने में देर हुई है।