हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में दबे बस में सवार 60 लोग

हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में दबे बस में सवार 60 लोग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर से भूस्खलन की घटना से कोहराम मच गया है। बुधवार को हुए भयानक भूस्खलन में 50 से 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। डिप्टी कमिश्नर सादिक हुसैन ने इसकी जानकारी दी। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि की है। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन के मलबे में 50 से 60 लोगों के दबने की आशंका है। बचाव अभियान के तहत अब तक बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 4 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। फिलहाल भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।