अब स्थानीय भाषाओँ में होगी प्राइमरी स्कूलों में पढाई

अब स्थानीय भाषाओँ में होगी प्राइमरी स्कूलों में पढाई

बिहार के प्राइमरी स्कूलों में अब स्थानीय भाषाओँ में छात्रों को पढाया जायेगा|बुधवार को बिहार विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा ऐलान किया| उन्होंने कहा कि अब बिहार के प्राइमरी स्कूलों में स्थानीय भाषाओँ में पढाई होगी,जिसमें भोजपुरी, मगही, मैथली सहित कई अन्य भाषा भी शामिल हैं| शिक्षा मंत्री ने कहा कि बजट का लगभग 22 फीसदी खर्च शिक्षा विभाग पर करने जा रहे हैं क्योंकि सरकार की पहली प्राथमिकता में शिक्षा शामिल है|