कॉन्ग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास का बयान |

कॉन्ग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास का बयान |

कॉन्ग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास का बयान | देश के किसानों की बात उठाने को लेकर कांग्रेस कार्य कर रही है | राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस विषय को लेकर गंभीर हैं, देश के किसानों के हक मारी हो रही है | देश के किसान इस लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, गांधी जी ने भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत बिहार से की थी | बिहार में किसानों के लिए भी किसान सत्याग्रह यात्रा की है, बिहार में किसानों की उपज की सही कीमत नहीं मिलती है, बिहार में गन्ना किसानों के साथ अन्याय हो रहा है | ₹400 प्रति क्विंटल किसानों को गन्ना का मूल्य मिल रहा है, हर साल खाद उर्वरक बीज में पैसे बढ़ रहे हैं, मगर बिहार के गन्ना किसानों को  4 सालों से कीमत नहीं बढ़ी है, बिहार में किसानों की कमर टूट रही है, जो उत्पादन हो रहा है उसका मूल्य नहीं मिल रहा है, बिहार में 25 सौ करोड़ का नुकसान किसानों का बिहार में हुआ है | किसानों से जो खरीद का लक्ष्य था उसे पूरा नहीं किया जाता, बिहार में एक किसान के परिवार का आय 1 दिन में 125 रुपए के करीब  है | बिहार में बेरोजगारी का आलम बड़े स्तर पर है, बिहार में हर दूसरा आदमी बेरोजगार है, बिहार सरकार के पास किसानों के लिए समय नहीं है, बिहार की सरकार किसानों के विकाश के प्रति सोच नहीं रखती | बिहार में फूड प्रोसेसिंग का बड़ा केंद्र बन सकता है, 5 फूड प्रोसेसिंग केंद्र भी बिहार में नहीं है | बिहार में मजदूरों को ₹1 प्रतिदिन मिलता है, गांधी जी ने जहां से सत्याग्रह की शुरुआत की उस स्थान के हालात ठीक नहीं है | क्षेत्र में विकास की जरूरत है, सड़कों का हाल सही नहीं है, बिहार में घर नल जल योजना में ₹100 खर्च हो गए, मगर कई जगहों पर अभी भी पानी की व्यवस्था नहीं की गई, अधूरा निर्माण कार्य इस योजना के तहत किया गया है, कांग्रेस के नेताओं की टीम बनाई जाएगी, किसान सत्याग्रह यात्रा जहां जहां जा रही है वहां पर यह टीम जाएगी, वहां पर कार्यक्रम का फॉलोअप करेगी | क्षेत्र में पार्टी की विकास को लेकर काम करेगी, दूसरे चरण की यात्रा 14 जिलों में शुरू की जाएगी | 15 मार्च तक किसान सत्याग्रह यात्रा बिहार में खत्म कर दी जाएगी, राम जी 14 साल के लिए वनवास गए थे, आम लोगों के हित में काम किया वनवास की अवधि में, राम के नाम को बेचने वाले ऐसा काम क्यों नहीं करते हैं, किसानों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वह रावण जैसा चरित्र वाला व्यक्ति कर रहा है | भारत के किसानों के बाघ को मारने से भारत सरकार का कोई कभी छोटा नहीं होगा | भारत सरकार किसानों की मांग को अपने अहम से ना जोड़ें, तिरंगा को अपमानित करने वाला क्यों नहीं पकड़ा गया अभी तक, लाल किला पर तिरंगा का अपमान किया उसे पकड़े सरकार, तिरंगा का सुरक्षा नहीं कर सकने वाले 56 इंच का सीना दिखाते हैं | तिरंगा का अपमान में किसानों को जोड़ने का काम किया जा रहा है, किसानों का आंदोलन में बाहरी देशों से साजिश के बात पर भक्त चरण दास का बयान, कोई एक टीयूट से साजिश का आरोप नहीं लगाया जा सकता, बिहार में भी कांग्रेस किसानों का समर्थन करेगी, दो-तीन महीनों में किसान नेता सामने आएंगे, और बिहार बंद होगा किसानों की समस्या पर, बिहार के कांग्रेस नेताओं ने कई जगह पर अपना दुख जाहिर किया है | मेरी यात्रा में ऐसे नेताओ से मुलाकात हुई है, मगर उनको जब समझाया तब वह समझ गए और कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं |