विश्व महिला दिवस के मौके पर जीपीओ में समारोह किया गया।

विश्व महिला दिवस के मौके पर जीपीओ में समारोह किया गया।

विश्व महिला दिवस के मौके पर पटना जीपीओ में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से  महिलाओं के नाम विशेष आवरण जारी किया गया। आपको बता दें की  सीता, भारती, आम्रपाली और सुजाता के नाम पर विशेष आवरण जारी हुआ।वही  पटना रीजन के मुख्य प्रधान पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने विशेष आवरण को जारी किया। इस मौके पर अनिल कुमार ने  कहा कि हमारे देश में हर दिन महिला दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। घर के अंदर मां बहन और पत्नी को सम्मान देते आ रहे हैं। बिना उनके हमारा कोई काम नहीं होता। पश्चिमी देशों में एक खास दिन को यह दिवस मनाया जाता है। 

 आज इस दिवस के मौके पर हम लोग काफी खुश। महिलाएं हर क्षेत्र में  बड़े पद पर तैनात है। और हर जगह पर महिलाओ ने उपलब्धि हासिल की है। आज इस मौके पर डाक विभाग महिलाओं के लिए विशेष आवरण जारी कर महिलाओ को सम्मानित  होने वाली महिलाएं प्रेरणा स्रोत है।