Arjun Kapoor के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने पेरिस से ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो तेजी से हो रहा वायरल 

Arjun Kapoor के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने पेरिस से ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो तेजी से हो रहा वायरल 

Arjun Kapoor के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने पेरिस से ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो तेजी से हो रहा वायरल 

मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर का जन्मदिन सेलिब्रेट करने उन्हें पेरिस ले गई हैं. कपल वहां एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है. इस बीच मलाइका ने अपने लव के लिए सोशल मीडिया पर इतना प्यार भरा पोस्ट लिखा है कि इसे पढ़कर अर्जुन कपूर को एक बार फिर से मलाइका से प्यार हो जाएगा.मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से 37वें बर्थडे पर उनकी एक तस्वीर और एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए मलाइका ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- 'मेरे लव अपने जन्मदिन पर कुछ विश करो...प्रार्थना करती हूं कि तुम्हारी सारी विश पूरी हो जाएं. हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर.'मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो केक काटने से पहले आंख बंद करके विश मांगते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही मलाइका ने अर्जुन संग अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस अपने हाथ से अर्जुन को खिलाते हुए नजर आ रही हैं.मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर सेलेब्स लगातार कमेंट कर एक्टर को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं. चंकी पांडे ने कमेंट किया- 'हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे अर्जुन.' वहीं करिश्मा कपूर ने कमेंट किया- 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन.' इसके साथ ही हुमा कुरैशी ने कमेंट किया -'जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन.