BJP अब आभार यात्रा निकालेगी

भारतीय जनता पार्टी (‌‌BJP) अब आभार यात्रा निकालेगी। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं व BJP के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को BJP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि इस आभार यात्रा में विजयोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी संस्था जिन्होंने इसमें अपना योगदान दिया है, उनके सम्मान में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के आरा के जगदीशपुर में बिहार ने गृह मंत्री के समक्ष बिहार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।