Noida Election Result 2022

Noida Election Result 2022

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट को राजनीतिक लिहाज से वीआईपी सीट मानी जाती है। इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह के सामने सपा-रालोद गठबंधन से सुनील चौधरी, कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक और बसपा से कृपाराम शर्मा हैं। 

अब तक की मतगणना में नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह बढ़त बनाये हुए हैं। छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को (38683), सपा को (10606) और कांग्रेस को (2304) मत मिले हैं। 

कहा जा रहा है कि इस बार पंकज सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक और सपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार सुनील चौधरी से कड़ी चुनौती मिल रही है। 

उल्लेखनीय है कि साल 2017 में इस सीट पर निर्वाचित हुए पंकज सिंह को कुल 1 लाख 62 हजार 417 वोट मिले थे। वहीं सपा के सुनील चौधरी को 58 हजार 401 वोट मिले थे।