पेट में गैस की समस्या से जल्द आराम दिला सकते है ये चमत्कारी नुस्खे

पेट में गैस की समस्या से जल्द आराम दिला सकते है ये चमत्कारी नुस्खे

खान-पान में गड़बड़ी की समस्या पेट में गैस या फिर एसिडिटी का कारण बन सकती है। पेट में गैस बनने की स्थिति कई प्रकार से आपके लिए समस्याओं का कारण बन सकती है। इसमें पेट में सूजन, दर्द और मरोड़ जैसी दिक्कत बनी रहती है। कुछ लोगों में पेट के गैस की समस्या शरीर के अन्य अंगों में भी बढ़ जाती है जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का खतरा हो सकता है।  गैस्ट्र्रिटिस के लिए मिलने वाली कुछ दवाइयों से इसमें त्वरित आराम मिल जाता है, हालांकि हर बार दवाइयों के सेवन की आवश्यकता नहीं होती है। कुछ स्थितियों में पेट के गैस को घर पर सरल उपायों से भी ठीक किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी के घरों में कई ऐसी औषधियां-मसाले होते हैं जिनको प्रयोग में लाना गैस की समस्या को ठीक करने में काफी असरदार हो सकता है।  इतनी ही नहीं कुछ औषधियां तो ऐसी भी हैं जिनका अगर नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह गैस की दिक्कत से आपको बचाने के साथ पेट की कई अन्य समस्याओं के जोखिम को भी कम कर सकती हैं।

आइए ऐसे ही कुछ कारगर घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
 
दालचीनी
दालचीनी गैस की समस्या दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीजिए। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 

अदरक
गैस की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी हींग भी डालें। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा। 

नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करता है। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालें फिर इसमें पानी तथा थोड़ा और बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छे से घोल लें, धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं।

लहसुन
लहसुन में मौजूद तत्व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। इसे छानें और ठंडा होने के बाद पिएं। जल्द ही असर देखने के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।

हींग
गैस बनने पर हींग वाला पानी पीने से आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और दिन में दो से तीन बार पिएं। जल्द ही आपको आराम मिलेगा। अगर हींग का पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और पेट पर इसे मलें। कुछ ही समय बाद आपकी गैस की समस्या छूमंतर हो जाएगी।

सौंफ
गैस बनने पर पानी को गर्म करके इसमें सौंफ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। आप चाहें तो सौंफ की पत्तियों को चबा भी सकते हैं।