अमेरिका के केंटकी राज्य में आए बवंडर ने ली 50 लोगों की जान

अमेरिका के केंटकी राज्य में आए बवंडर ने ली 50 लोगों की जान

अमेरिका के केंटकी राज्य में आए बवंडर से लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी राज्य के गवर्नर एंडी बेशियर ने दी है। बेशियर ने कहा कि बवंडर के चलते अधिकांश नुकसान ग्रेव्स काउंटी पर केंद्रित है, जिसमें मेफील्ड शहर भी शामिल है। बवंडर ने मेफील्ड को उतना ही नुकसान किया है जितना किसी अन्य शहर को किया है।

गर्वनर ने बताया कि मेफील्ड में एक फैक्टरी है, जिसकी छत ढह गई है। यह एक बड़ा हादसा है। बवंडर से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्टहाउस और आसपास की जेल भी शामिल हैं। आपको बता दें कि, मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना है। सेंट चार्ल्स काउंटी के कम से कम तीन निवासियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आगस्टा, मिसौरी के पास के क्षेत्र में बवंडर के चलते कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

शनिवार को बवंडर के अलावा तेज हवाओं के चलने की भी आशंका जताई गई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वी अमेरिका का अधिकांश भाग शनिवार शाम तक बारिश से प्रभावित होगा। स्टार्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार ओहियो और टेनेसी घाटियों से उत्तरी खाड़ी राज्यों में तेज आंधी चल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार मोनेट में अधिकारियों ने आपातकाल की स्थिति जारी की और निवासियों को जगह-जगह शरण देने के लिए कहा गया है।