कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे शाहिद कपूर,

कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे शाहिद कपूर,

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्मों में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड के उन स्टार किड्स में से एक हैं जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 में अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलम आजमी के घर दिल्ली में हुआ था, लेकिन जब शाहिद 3 साल के थे तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

तलाक के बाद पंकज कपूर मुंबई आए गए और शाहिद अपनी मां के साथ दिल्ली रहते थे। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की। उन्हें बचपन से डांस करने का शौक था। वह स्कूल के फंक्शन में हिस्सा लेते थे। फिल्मों में शाहिद कपूर ने शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। वह फिल्म दिल तो पागल है और ताल में बैकग्राउंड डांसर थे। इसके बाद शाहिद कपूर को कई विज्ञापनों में भी देखा गया था।

लंबे संघर्ष के बाद उन्हें साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में ब्रेक मिला। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद शाहिद कपूर को फिल्म फिदा, दिल मांगे मोर, दिवाने हुए पागल, वाह ! लाइफ हो तो ऐसे और शिखर जैसी फिल्मों में देखा गया। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साहिब हुईं। इसके बाद 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' आई, जो बड़ी हिट साबित हुई। वहीं 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' को शाहिद की अब तक कि यादगार फिल्मों में शुमार किया जा सकता है।

2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में अभिनय के लिए शाहिद को खूब वाहवाही मिली। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू की। शाहिद कपूर ने हैदर, उड़ता पंजाब, पद्मावत और कबीर सिंह जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के लिए उन्हें फिल्म फेयर में बेस्टर एक्टर का पुरस्कार भी मिल चुका है।

साल 2016 में शाहिद कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में संघर्ष के दिलों को याद करते हुए बताया था कि कई बार ऐसा होता था कि उनके पास खाने के पैसे और ऑडिशन देने जाने के लिए किराया भी नहीं होता था। उन्होंने कहा था कि मैंने वो जिंदगी जी है, जिसके बारे में मैं बात नहीं करता। लेकिन, यह मेरी सच्चाई है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में एंट्री से पहले करीब 100 फिल्मों में रिजेक्ट होना पड़ा था। उसके बाद उन्होंने अपनी पहली फिल्म इश्क-विश्क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं।