किसनगंज में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवको के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

किसनगंज में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवको के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

किसनगंज में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवको के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चला कर लोगो के बीच तिरंगा का वितरण किया गया। बता दे की शहर के डुमरिया में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवको के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले की प्रसिद्ध गायिका तंजीम प्रवीण के द्वारा 'ए मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी' गीत की प्रस्तुति भी दी गई जिससे सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बड़ी संख्या में मौजूद मुहल्ले वासियों को इस दौरान तिरंगा फहराने की अपील की गई  गायिका तंजीम प्रवीण ने कहा की पुरखो द्वारा दी गई कुर्वानियो की वजह से आज हम लोग आजाद है और 13 से 15 अगस्त को हर भारत वासी को तिरंगा जरूर फहराना चाहिए। वही नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम एवम लेखा पदाधिकारी शाहजहा अंसारी ने कहा की दस हजार परिवारों के बीच नेहरू युवा केंद्र के द्वारा तिरंगा का वितरण किया गया है, और सभी सातों प्रखंडों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा युवा क्लब महिला मंडल के सहयोग से 13 से 15 अगस्त तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, कुषेश, निदा, सरिता, ऐनुल अफसाना,अ भिषेक,शत्रुघ्न, भूपेंद्र सहित अन्य स्वयं सेवक मौजूद रहे।