खतरों के खिलाडी 12 में बिजली के झटके पड़ते ही शिवांगी के मुंह से निकली चीख

खतरों के खिलाडी 12 में बिजली के झटके पड़ते ही शिवांगी के मुंह से निकली चीख

खतरों के खिलाडी 12 में बिजली के झटके पड़ते ही शिवांगी के मुंह से निकली चीख 

रोहित शेट्टी के सुपरहिट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही है। टीवी सितारे केपटाउन में खतरों का सामना कर रहे हैं। तो वही कई सितारे तो ऐसे भी हैं जो कि खतरों के खिलाड़ी 12 के सेट पर घायल हो चुके हैं। इसी बीच मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 12 का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इस प्रोमो में शिवांगी जोशी खतरों का सामना करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में शिवांगी जोशी बालिका वधू बनकर धमाकेदार एंट्री करती दिख रही हैं। जिसके बाद शिवांगी  ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के सेट पर हंगामा मचा दिया। शिवांगी जोशी  बिजली के झटके खाती दिख रही हैं। बिजली के झटके पड़ते ही शिवांगी  के मुंह से चीख निकल गई। शिवांगी जोशी का ऐसा हाल देखकर तो रोहित शेट्टी की भी हंसी छूट गई। प्रोमो में रोहित शेट्टी शिवांगी  से कहते नजर आ रहे हैं कि खतरा कहीं से भी आ सकता है। रोहित शेट्टी की बातें सुनकर शिवांगी जोशी बुरी तरह से घबरा गईं। इसके अलावा मेकर्स ने एक और प्रोमो भी शेयर किया है। इस प्रोमो में कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा यानी सृति झा अग्निपरीक्षा देती दिख रही हैं। टास्क के दौरान सृति झा को अंगारों पर चलना पड़ गया। ये टास्क पूरा करते हुए सृति झा के पसीने छूट गए।