जगदानंद सिंह के बेटे हुए जदयू में शामिल, तेजस्वी पर बोला हमला

जगदानंद सिंह के बेटे हुए जदयू में शामिल, तेजस्वी पर बोला हमला

जगदानंद सिंह के बेटे हुए जदयू में शामिल, तेजस्वी पर बोला हमला 

राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जदयू में शामिल हो गये, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें जदयू की सदस्याती दिलाई, इस दौरान अजीत सिंह ने राजद पर गंभीर आरोप लगये, उन्होंने कहा कि राजद में पैसे पर टिकट बिकता है. अजीत सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद आज समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन गया है। यहां समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं होता है। यहां चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले पैसे पर टिकट की खरीद बिक्री होती है। इस दौरान उन्होंने राजद पर जगदानंद सिंह और राजद के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की उपेक्षा का भी आरोप लगया।

नीतीश की तारीफ़ 

इस दौरान अजीत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देशभर में सबसे बेहतरीन मॉडल समाजवाद का है। इसका सब से सफल उपयोग बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि जदयू ही सभी जाती और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।