बिहार में मानसून एलर्ट , उत्तर बिहार में भारी बारिस और वज्रपात की आशंका |

बिहार में मानसून एलर्ट , उत्तर बिहार में भारी बारिस और वज्रपात की आशंका |

बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में मंगलवार की सुबह से रात तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बताया की उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिस की संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर बज्रपात की आशंका जताई रही है। निचले इलाकों में जलजमाव, यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है। सोमवार की रात से जारी बारिश मंगलवार की सुबह तक होती रही। इसके बाद दिन में रूक-रूक कर बारिश होती रही। इसके कारण शहर के कई इलाकों में जल जमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिहार की कई नदियों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंडक, कोसी सहित अन्य दूसरी नदियों में अभी से ही पानी खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगी है। बिहार के नदियों में हो रही बारिश का असर पटना में भी दिखने लगा है।