मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व पूरे राज्य भर में धूम

मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व पूरे राज्य भर में धूम

मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व पूरे राज्य भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि उदया तिथि के अनुसार बड़ी संख्या में लोग कल भी मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे। वही मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर लोहड़ी का पर्व भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। रात को लोगों ने मोहल्ले में लोहड़ी जलाई और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।मकर संक्रांति में स्नान दान को लेकर आज गंगा समेत राज्य की सभी नदियों में स्नान करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंच  पहुंच रहे हैं। पटना के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। स्नान के बाद खिचड़ी और तिल का दान करने की परंपरा है। साथ ही आज दही चुडा का सेवन भी किया जाता है। कई लोग आज के दिन खिचड़ी भी खाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी ने भी राज्य वासियों को मकर संक्रांति और लोहड़ी की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि लेकर आएगा उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का सांस्कृतिक महत्व भी है।मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद जहां लोग दही चुड़ा, तिलकुट खाते और खिलाते हैं वहीं नए फसलों के घर के आने की खुशी में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को सचेत किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरी सावधानी के साथ पर्व का आनंद लें। वही उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी ने सभी बिहार वासियों और देशवासियों को मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए और आपसी भाईचारा बढ़े यही कामना है।