महेंद्र सिंह धोनी अब नए अवतार में, वायरल हो रहा...

महेंद्र सिंह धोनी अब नए अवतार में, वायरल हो रहा...

क्रिकेट के मैदान में अपना झंडा गाड़ने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी बहुत जल्द नए अवतार में नज़र आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है। इस ग्राफिक नॉवेल में उनके एनिमेटेड अवतार को देखकर फैन्स की ख़ुशी बढ़ गई है। सोशल मीडिया के ज़रिए सामने आए इस टीजर में एमएस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। एमएस धोनी का ये नया अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

आपको बता दें अथर्व द ओरिजिन के इस टीजर में एमएस धोनी के इस सुपर अवतार को देखने के बाद उनके फैन्स ने उन्हें अब सुपरहीरो का ख़िताब देना शुरू कर दिया है। सामने आए इस टीजर में एमएस धोनी जटाओं वाले महादेव के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाएगा। धोनी एंटरटेनमेंट को एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी देखती हैं। उनके मुताबिक यह एक थ्रिलर सीरीज होगी, जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। 

ग़ौरतलब है कि अथर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए एमएस धोनी काफी एक्साइटेड हैं। इस टीजर की शुरुआत में ही वो कह रहे हैं, न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं। बता दें कि इस सीरीज पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा था। लेखक रमेश थमिलमनी इस सीरीज के ज़रिए लोगों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश करना चाहते हैं और सीरीज की कहानी हर मोड़ पर दिलचस्प बनाने के लिए वो कई सालों से इस पर काम कर रहे थे।