यूपी में कांग्रेस नहीं दिखा सकी कमाल,

यूपी में कांग्रेस नहीं दिखा सकी कमाल,

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे (Vidhan Sabha Result 2022) सामने आ रहे हैं। रुझानों में यूपी में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाती दिख रही है। जबकि पंजाब में AAP की सरकार बन रही है। पांच राज्यों के नतीजे अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं लेकिन अभी तक के आंकड़े कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं है। इन सबके बीच बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का बुरा हाल है। जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi vadra) ने राज्य में सबसे ज्यादा रोड शो और रैलियां की भी की थी। यही नहीं कांग्रेस ने महिलाओं को भी 40 फीसद टिकट दिए थे।

इस बार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने महिलाओं दांव खेला था। कांग्रेस ने दावा किया था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने 40 फीसद महिलाओं को टिकट भी दिए थे। महिलाओं के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने अन्य सियासी दलों को घेरा था। लेकिन उनका यह फैक्टर भी काम नहीं आया। इस बार कांग्रेस 2017 से भी खराब स्थिति में जा सकती है।