वीर कुंवर सिंह की जयंती में शामिल होंगे अमित शाह

वीर कुंवर सिंह की जयंती में शामिल होंगे अमित शाह

वीर कुंवर सिंह की जयंती में शामिल होंगे अमित शाह : नित्यानंद 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार देश सेवा व जनसेवा के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही है। सबके साथ सबका विकास हो रहा है, वही निकाय चुनाव में कैमूर व रोहतास के त्रिस्तरीय पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह को भारी मतों से विजयी बनाया है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। इनका यह फैसला पंचायतों में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। वही स्थानीय प्रखंड के बघिनी गांव में कैमूर व रोहतास जिला के त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को  संबोधित करने के दौरान उन्होंने ये बाते कही,

साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों जिला के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करने के लिए वे यहां आए हैं। उनकी हार्दिक इच्छा थी कि सम्मान समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों से वे रूबरू हों, जनता ने जिस विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना है वह उस पर खरा उतरें। वही पहली कसौटी पर सभी खरे उतरे हैं। निकाय के एमएलसी का चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ा गया था। जिसमें विकास की जीत हुई है। बोचहां विधानसभा के उपचुनाव में राजद प्रत्याशी की जीत के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि इससे विपक्ष को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। हार जीत में कई फैक्टर काम करते हैं। यह जनता का फैसला है। जिसे हम लोग शिरोधार्य करते हैं। आगे 
उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को आरा में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर 75 तिरंगा को जोड़कर एक श्रृंखला बनाना है। वही इस कार्यक्रम में  सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित करने आए हैं।