सीएम नीतीश लगाएंगे जनता दरबार, फरियादी सुनाएंगे शिकायत

सीएम नीतीश लगाएंगे जनता दरबार, फरियादी सुनाएंगे शिकायत

सीएम नीतीश लगाएंगे जनता दरबार, फरियादी सुनाएंगे शिकायत


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार में आम लोगों की फरियाद सुनेंगे. आम जन से जुड़ाव और लोगों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए सीएम नीतीश कुमार लम्बे अरसे से जनता दरबार का आयोजन करते रहे हैं. हर महीने के दूसरे सोमवार को जनता दरबार होता है जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोग सीधे मुख्यमंत्री को अपनी समस्या और शिकायत सुनाते हैं. 

हालांकि पिछले करीब डेढ़ महीने से जनता दरबार का आयोजन नहीं हो रहा था क्योंकि राज्य में विधानमंडल का बजट सत्र गतिमान था. ऐसे में इस बार कई सप्ताह के बाद हो रहे जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादियों के पहुँचने की संभावना है. जनता दरबार में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा अति पिछड़ा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, कला संस्कृति युवा, श्रम संसाधन आदि विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएगी. 

जनता दरबार सुबह 11 बजे से सीएम सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में शुरू होगा. फरियादी लोगों को जनता दरबार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया है. साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाता है. सिर्फ पंजीकृत लोगों को ही जनता दरबार में प्रवेश की अनुमति होती है.