सड़क धंसने से मकानों में पड़ी दरार वाहनों का आवागमन हुआ प्रभावित 

सड़क धंसने से मकानों में पड़ी दरार वाहनों का आवागमन हुआ प्रभावित 

सड़क धंसने से मकानों में पड़ी दरार वाहनों का आवागमन हुआ प्रभावित 

रामकृष्ण नगर में सड़क के धंस जाने से चार मकानों में दरार पड़ गयी है। बुधवार को रात तक़रीबन ढाई बजे सड़क के धंस जाने से चार मकानों में पड़ी दरार से लोग दहशत में हैं। सौ मीटर के दायरे में सड़क के धंस जाने से आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गयी है। करीब 40 फिट मिटटी धंसने से आसपास के करीब चार मकानों में दरार आ गयी है। सड़क धंसने का कारण बगल में चल रहे मॉल निर्माण के बेसमेंट की 40 फिट गहरी खुदाई करना बताया जा रहा है। मॉल के निर्माण में मानकों का पालन नहीं करने का आरोप है मिट्टी खिसकने से सड़क धंसने और मकान में दरार पड़ने और सड़क के धंसने की सूचना के बाद स्थानीय पार्षद पिंकी यादव नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी और पुलिस दाल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गयी। नगर निगम ने रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। यहाँ दो महीने पहले करीब डेढ़ करोड़ की लागत से आरसीसी रोड सह नाला बना था। बैरिकेडिंग करने के बाद वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इससे करीब दस हज़ार की आबादी प्रभावित हो गयी है। इस मामले में नगर निगम बिल्डर पर कार्रवाई करने को नोटिस जारी कर रहा है, वहीँ बिल्डर का कहना है कि भारी वाहनों के गुजरने से सड़क धंसी है। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने कहा कि तत्काल जो नुकशान हुआ है ,उसकी भरपाई भी कराई जायेगी। बिल्डर पर कार्रवाई के साथ ही जिस आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया था ,उसे ब्लैकलिस्टेड भी किया जा सकता है। इससे पहले भी बिल्डर को नोटिस दिया गया था ,बावजूद उसने शर्तें नहीं मानी। बिल्डर ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कियाऔर  शर्तों का पालन भी नहीं किया। लोगों के जीवन को खतरे में दाल कर निर्माण कार्य कराया गया।