देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 39,742 नए मामले आये सामने

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 39,742 नए मामले आये सामने

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए है, जहां 535 मरीजों की भी मौत हो चुकी है और अब तक  39,972 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है,  जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं और पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए है। देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी दी गई है, जिनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

आपको बता दें कि, भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में 43 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है और लगभग 51 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।