भारत जोड़ो न्याय यात्र में नहीं शामिल होंगे `नितीश कुमार

बिहार में पिछले 24 घंटे में जिस तरह से राजनीतिक हालात बदले हैं, उसका असर इंडी गठबंधन में जुड़े कांग्रेस और जदयू के रिश्तों पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्र में नहीं शामिल होंगे `नितीश कुमार

 बिहार में पिछले 24 घंटे में जिस तरह से राजनीतिक हालात बदले हैं, उसका असर इंडी गठबंधन में जुड़े कांग्रेस और जदयू के रिश्तों पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। जब कांग्रेस की ओर से अब तक यह कहा जा रहा था कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्णिया में होने वाली सभा में लालू प्रसाद के साथ नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे।

जिस तरह से कर्पूरी ठाकुर जयंती के मौके पर नीतीश कुमार ने खुल कर परिवारवाद पर जोरदार हमला किया था। उसके कारण न सिर्फ राजद, बल्कि कांग्रेस से भी जदयू के रिश्ते खराब हो गए हैं। हालात यह है कि अगले कुछ घंटे में बिहार में सरकार भी बदल सकती है। राहुल गांधी की सभा में नीतीश कुमार के शामिल होने से इनकार को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

राहुल गांधींसह काँग्रेसच्या अनेक नेत्यांवर गुन्हा दाखल, हिमंत बिस्वा  सरमांच्या आदेशानंतर कारवाई - Marathi News | A case has been filed against  many Congress leaders ...
 
 नीतीश कुमार के नजदीकी माने जानेवाले वित्त मंत्री के बयानों से भी इसे समझा जा सकता है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के राहुल गांधी की सभा में जाने के कार्यक्रम की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। जेडीयू ने पटना में रैली की तो हमारी पार्टी के ही लोग शामिल हुए थे। अब राहुल गांधी रैली कर रहे हैं तो उनकी पार्टी के नेता ही शामिल होंगे। पार्टी के कार्यक्रमों में गठबंधन के सभी दल चले जाएं, यह संभव नहीं होता है।
 
आपको बता दें कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राहुल गांधी की सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश के राहुल की सभा में शामिल होने की गुंजाइश बहुत कम है। कांग्रेस नेता विनोद शर्मा ने कहा है कि सीएम का 30 तारीख को पहले से कार्यक्रम तय है। इसलिए उनका उस दिन उनका राहुल गांधी की पूर्णिया रैली में जाना संभव नहीं हो पा रहा है।