पटना एयरपोर्ट ने जारी किया विंटर शेड्यूल, अब 110 विमान भरेंगे उड़ान, पढ़ें कहां के लिए हैं कितनी फ्लाइट

पटना एयरपोर्ट ने जारी किया विंटर शेड्यूल, अब 110 विमान भरेंगे उड़ान, पढ़ें कहां के लिए हैं कितनी फ्लाइट

पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों का नया शेड्यूल जारी हुआ है। अब 110 विमान पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे और उतरेंगे। विमानों की आवाजाही का यह शेड्यूल 30 अक्टूबर तक ही प्रभावी रहेगा। उसके बाद कोहरे की स्थिति को देखते हुए इसमें संशोधन हो सकता है। मिली सूचना के अनुसार इस शेड्यूल में कुल छह जोड़ी विमान बढ़े हैं। साथ ही वहीं एयर इंडिया ने बेंगलुरु रूट पर विमान सेवा बंद कर दी है।

क्या नया है शेड्यूल में

23 अक्टूबर से इंडिगो की हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए एक-एक नई उड़ान सेवा शुरू होगी। कोरोना के बाद पहली बार पटना एयरपोर्ट से आधी रात को भी विमान उड़ेंगे। 24 अक्टूबर से इंडिगो की ही मुंबई की रात वाली विमान सेवा शुरू हो रही है। यह रात 12:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

दिल्ली, बेगलुरु, अमृतसर रूट पर नये विमान 

ताजा सूची के अनुसार गो एयर ने दिल्ली रुट पर एक, विस्तारा ने बेंगलुरु रुट पर एक और स्पाइसजेट ने अमृतसर रूट पर एक नई फ्लाइट शुरू की है। पटना से अभी पहली फ्लाइट गो एयर की है जो सुबह में 7.35 बजे दिल्ली के लिए है। पहले दिल्ली के लिए 8:30 बजे पहली फ्लाइट थी। नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट रात 9.30 बजे होगी