कांग्रेस के द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 81वी वर्षगांठ मनाई गई

कांग्रेस के द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 81वी वर्षगांठ मनाई गई

कांग्रेस के द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 81वी वर्षगांठ मनाई गई

भारत छोड़ो आंदोलन के 81वी वर्षगांठ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से विधानसभा गेट के सामने शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया गया, हालांकि इस दौरान राजापुर पुल के पास प्रशासन ने अनुमति न होने के कारण कांग्रेस नेताओं को रोका, लेकिन उसके बाद कुछ संख्या में नेताओं को जाने की इजाजत दी गई।

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही प्रतिज्ञान लिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा ये बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है, भारत के स्वतंत्रता , आंदोलन और उसके संग्राम में हमारे पुरखों ने जान की कुर्बानियां दी। शकील अहमद खान ने कहा हमारे पुरखों की विरासत के बाद देश में अंग्रेज चले गए कुछ लोगों को छोड़ गए