गंगा दशहरा के मौके पर गंगा घाटों पर स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की लगी भीड़

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा घाटों पर स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की लगी भीड़

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा घाटों पर स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की लगी भीड़

गंगा दशहरा के मौके पर कष्टहरणी घाट सहित जिला के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए जुटने लगे। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने गंगा स्नान किया। जय जय गंगे के जयघोष से गंगा घाट गूंज उठा। मान्यता है की आज मां गंगा का जन्मदिन है। और आज के ही दिन मां गंगा का धरती पे अवतरण हुआ था। जिस कारण आज का महत्व और बढ़ जाता है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं कष्टहरणी घाट स्थित जगन्नाथ मंदिर सहित विभिन्न देवी देवताओं की श्रद्धापूर्वक पूजाअर्चना की। मुंगेर शहर के अलावा सीताकुंड डीह, महेशपुर, मनियारचक आदि गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कष्टहरणी गंगा घाट पर भगवान जगन्नाथ मंदिर का पट खुला। शुभ मुहूत में गंगा स्नान और पूजन करना विशेष लाभकारी होता है। लोगों ने कहा कि संकट से मुक्ति के लिए आज के दिन दान किया जाता है। गंगा दशहरा को लेकर दिन भर दान दक्षिणा देने का क्रम जारी रहा। गंगा दशहरा के दिन दान किए गए वस्तुओं की संख्या दस होनी चाहिए। फल दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। दस वस्तुओं से पूजन करना चाहिए।