प्रशांत किशोर का बागेश्वर बाबा को लेकर भाजपा पर तंज कहा राम जी से भरोसा उठ गया इसलिए.... 

प्रशांत किशोर का बागेश्वर बाबा को लेकर भाजपा पर तंज कहा राम जी से भरोसा उठ गया इसलिए.... 

प्रशांत किशोर का बागेश्वर बाबा को लेकर भाजपा पर तंज कहा राम जी से भरोसा उठ गया इसलिए.... 

प्रशांत किशोर समस्तीपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बागेश्वर बाबा और भाजपा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के कार्यालय पर बागेश्वर बाबा की तस्वीर लग रही है, तो ये सवाल आपको भाजपा से करना चाहिए कि राम जी का फोटो लगाने वाले अगर आज धीरेन्द्र शास्त्री का फोटो लगा रहे हैं, तो भाजपा की तरक्की आप इसी से समझ सकते हैं। भाजपा का भरोसा राम जी पर कम हो गया है, तो अब शास्त्री जी पर भरोसा करेंगे। ये आपको भाजपा की मानसिकता दिखाता है कि राम जी की फोटो की जगह वो किसकी फोटो लगा रहे हैं। भाजपा को अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है, उसका फोटो लगाना चाहिए। भाजपा को राम जी के नाम पर वोट मांगनी चाहिए, अब धीरेन्द्र शास्त्री का फोटो क्यों लगाए हैं। ये भाजपा की तरक्की आपको दिखा रहा है।