महिला  निवर्तमान पार्षद ने पति के साथ मिलकर जेठानी को ईंट से मारकर कर दी हत्या

 महिला  निवर्तमान पार्षद ने पति के साथ मिलकर जेठानी को ईंट से मारकर कर दी हत्या

 महिला  निवर्तमान पार्षद ने पति के साथ मिलकर जेठानी को ईंट से मारकर कर दी हत्या

नगर थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा मोहल्ले में नाले से स्लैब हटाने को लेकर रविवार को भाईयों के बीच विवाद हो गया। नतीजा यह हुआ कि जिसमें दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चली। ईंट के प्रहार से सकेंद्र यादव की पत्नी सावित्री देवी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित देवर-देवरानी घर छोड़ कर फरार हो गए। बताया गया कि हत्या में आरोपी बनाई गई देवरानी वार्ड एक की पार्षद है। वही घटना की जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगर बिगहा मोहल्ले में नगर परिषद की तरफ से नाले की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान नाले पर लगे स्लैब को हटाया जा रहा था। जिसे लेकर सकेंद्र यादव व भाई धारो के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट बरसने लगे। सकेंद्र का आरोप है कि धारों की पत्नी पूजा देवी ने उनकी पत्नी को पकड़ लिया। इसके बाद धारो ईंट लेकर पहुंचा और सिर पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सकेंद्र ने अपने भाई धारो और उसकी पत्नी पूजा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपित के घर पर छापेमारी की गई। लेकिन दोनों आरोपित अपने बाल-बच्चों संग घर से फरार हो चुके थे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपित पूजा वार्ड संख्या एक की निवर्तमान पार्षद हैं। वही हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।