इजरायल के PM नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा, ईरान ने मेरी हत्या की कोशिश की; बेडरूम की खिड़की पर दागी मिसाइल
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान ने उनकी हत्या करने की कोशिश की। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि तेहरान ने उनके बेडरूम की खिड़की पर मिसाइल दागी। हालांकि, उनकी यह कोशिश नाकाम रही।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने उनके बेडरूम की खिड़की पर मिसाइल दागी थी। हालांकि, इस हमले में वे बाल-बाल बच गए।
ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की: नेतन्याहू
नेतन्याहू ने इंटरव्यू में कहा, तेहरान की आतंकी सरकार मुझे और मेरे देश को निशाना बनाना चाहती है। उन्होंने मेरे बेडरूम की खिड़की पर मिसाइल दागी, मगर वे चूक गए। उनके अनुसार, ईरान की यह कोशिश न सिर्फ उनके लिए बल्कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी खतरे का संकेत है।
ईरान को बताया सबसे बड़ा खतरा
नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की आतंकी सरकार विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने फॉक्स न्यूज के माध्यम से वैश्विक नेताओं से आग्रह किया कि ईरान के इस आक्रामक रवैये के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


आँखें न्यूज़ 24 




