व्हाइट हाउस में डिनर के बीच अंधाधुंध फायरिंग, ट्रंप समेत कई बड़े नेता बाल-बाल बचे

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला और अन्य शीर्ष नेता सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। एक संदिग्ध हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

व्हाइट हाउस में डिनर के बीच अंधाधुंध फायरिंग, ट्रंप समेत कई बड़े नेता बाल-बाल बचे

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने फायरिंग करने की कोशिश की। कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

सभी वीआईपी को सुरक्षित निकाला गया
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी दिखाते हुए सभी वीआईपी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। राहत की बात यह रही कि किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

संदिग्ध को मौके पर दबोचा गया
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 30 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया जा रहा है।

सुरक्षा जांच के दौरान हुई घटना
जानकारी के मुताबिक आरोपी हथियार लेकर सुरक्षा जांच क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसने मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगे मैग्नेटोमीटर की ओर तेजी से दौड़ लगाई और एक सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत काबू कर लिया गया।

आरोपी के पास मिले कई हथियार
सुरक्षा एजेंसियों को आरोपी के पास से शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह होटल में मेहमान के रूप में ठहरा हुआ था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है।

ट्रंप ने की सुरक्षा बलों की तारीफ
घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा एजेंसियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस और अन्य एजेंसियों ने बेहद तेजी और बहादुरी से कार्रवाई की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जांच में जुटीं एजेंसियां
घटना की जांच स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई अतिरिक्त खतरा नहीं है और पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।