बांग्लादेश विवाद की आंच IPL तक, मुस्तफिजुर रहमान के KKR में खेलने पर संकट

बांग्लादेश में हिंदू विरोधी घटनाओं के बाद तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद गहराया। BCCI ने KKR से बातचीत कर उनके विकल्प पर विचार करने को कहा।

बांग्लादेश विवाद की आंच IPL तक, मुस्तफिजुर रहमान के KKR में खेलने पर संकट

बांग्लादेश में हाल के दिनों में सामने आई हिंदू विरोधी घटनाओं और उसके बाद हुए भारी विरोध-प्रदर्शन का असर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल तक पहुंच गया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसके चलते उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है।

BCCI ने KKR से की सीधी बातचीत
आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदे गए मुस्तफिजुर रहमान के टीम के लिए खेलने पर अब संशय की स्थिति बन गई है। बढ़ते विवाद को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है और केकेआर प्रबंधन से बातचीत कर वैकल्पिक खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर विचार करने को कहा है।

KKR के फैसले पर टिकी सभी की निगाहें
मुस्तफिजुर को लेकर देशभर में विरोध का स्वर लगातार तेज होता जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य संगीत सोम ने भी मुस्तफिजुर को टीम में शामिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामला और गरमा गया।
सब हेड: राजनीतिक बयानबाजी से और गहराया विवाद

फिलहाल केकेआर प्रबंधन इस पूरे घटनाक्रम पर मंथन कर रहा है और यह तय माना जा रहा है कि अंतिम फैसला हालात और BCCI के निर्देशों के अनुरूप ही लिया जाएगा।