राजधानी पटना के राजभवन में बिहार कैबिनेट का विस्तार नितीश कुमार के द्वारा किया गया |

राजधानी पटना के राजभवन में बिहार कैबिनेट का विस्तार नितीश कुमार के द्वारा किया गया |

राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है कि बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा कैबिनेट का विस्तार हो गया है | सभी नए मंत्रियों को अपना-अपना पदभार मिल गया है, बीजेपी के कद्दावर नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को उद्योग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, मदन सहनी समाज कल्याण, प्रमोद कुमार को गन्ना उद्योग व विधि, संजय कुमार झा जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क, लेसी सिंह खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण, सम्राट चौधरी पंचायती राज, नीरज कुमार सिंह पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन, सुबाष सिंह सहकारिता, नितिन नवीन पथ निर्माण, सुमित कुमार विज्ञान व प्रावैधिकी, सुनील कुमार मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन, नारायण प्रसाद प्रर्यटन, जयंत राज ग्रामीण कार्य, आलोक रंजन कल, संस्कृति एवं युवा, मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण और जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग दिया गया है | आपको बता दें कि राजधानी पटना के राजभवन में बिहार कैबिनेट का विस्तार हुआ | राजभवन में 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई, राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम व पूर्व हम प्रमुख जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधानमंडल के सभापति अवधेश नारायण सिंह, दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और वीआईपी प्रमुख व मंत्री मुकेश सहनी सहित तमाम बड़े नेता वहां मौजूद रहें |  नीतीश कैबिनेट विस्तार में भाजपा से नौ जबकि जदयू से आठ मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली गई |