टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया

राष्ट्रीय खेल हॉकी में जर्मनी के साथ खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। भारत ने ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा। टीम के जीतते ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी माननीयों ने टीम को सोशल मीडिया के जरिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। 

दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। 

मैच का चौथा राउंड बहुत ही महत्वपूर्ण रहा, 5-3 की लीड के साथ भारतीय टीम मैदान में उतरी। कांस्य पदक के लिए यह 15 मिनट का समय बेहद चुनौती भरा था। जर्मनी की टीम लगातार हमले कर रही थी, जिसका उन्हें फायदा भी मिला और उन्होंने जल्द ही अपना चौथा गोल दाग दिया। आपको बता दें कि, हॉकी में भारत का यह 12वां ओलंपिक मेडल है। भारत इससे पहले हॉकी में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रोन्ज ओलंपिक मेडल जीत चुका है।