टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली जगह

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली जगह

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपना नाम दर्ज कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक जीतने की संख्या अब एक से दो हो गई और ये जल्द ही दो से तीन में भी बदल सकता है। भारत के पास अब भी तीसरा पदक जीतने का मौका है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद रविवार को बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी पदक जीतने की उम्मीद जगा दी है।

वहीं, दूसरी ओर निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया, जहां ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत दोनों 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल शूटिंग के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। प्रताप सिंह तोमर 21वां और संजीव राजपूत ने 32वां स्थान हासिल किया है।