तेजप्रताप यादव बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

तेजप्रताप यादव बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल विधान प्रखंड क्षेत्र के सखवा, बेलसंडी, नरेपा पंचायत के हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करते हुए क्षेत्र के सभी लोगों से आवश्यक जानकारी ली। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार एवं अंचल अधिकारी बिमल कुमार कर्ण ने बाढ़ प्रभावित पंचायतों से गांव के लोगों को इस आपदा में उत्पन्न होने वाले समस्याओं के बारे में भी संज्ञान लेने को कहा है। 

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को विधायक ने नावों की व्यवस्था करने, विस्थापितों के रहने के लिए ऊंचे स्थान चिह्नित कर खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था करने एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचेन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। तेजप्रताप ने सीओ विमल कुमार कर्ण को बाढ़ प्रभावित पंचायत के सभी वार्डो को नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक ने बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र के बांधों की स्थिति का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित जगहों पर रेन कट जगहों को जांच कर लें, ताकि अगर कहीं क्षतिग्रस्त है तो उसकी भी जांच कर उचित कदम उठाएं।

तेजप्रताप ने बीडीओ प्रेम कुमार यादव को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित गांवों को विशेष ध्यान देंगे। ऊंचे स्थानों, स्कूल या कोई सरकारी भवन चिन्हित कर उसमें बाढ़ प्रभावित लोगों को रखना सुनिश्चित करें, साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने की भी बात कही। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने को कहा है। इस मौके पर राजद नेत्री विभा देवी, लक्ष्मी यादव बिथान पुलिस एएसआई कैलाश पासवान, मुखिया भिखारी लाल सिंह, उरूज अहमद समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।