गर्मी में जरूर खाएं नारियल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

फिट और हेल्दी रहने के लिए अकसर लोग नारियल पानी पीते हैं। वहीं, कुछ लोग कूकिंग के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, आप सूखे नारियल को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खासकर, गर्मियों में नारियल का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में नारियल खाने से शरीर को ठंडक मिलेगी। नारियल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और फॉस्फोरस भी पाए जाते हैं। नारियल खाने से पाचन में सुधार होगा और हड्डियां भी मजबूत बनेंगी....

गर्मी में जरूर खाएं नारियल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


गर्मी में जरूर खाएं नारियल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

फिट और हेल्दी रहने के लिए अकसर लोग नारियल पानी पीते हैं। वहीं, कुछ लोग कूकिंग के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, आप सूखे नारियल को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खासकर, गर्मियों में नारियल का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में नारियल खाने से शरीर को ठंडक मिलेगी। नारियल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और फॉस्फोरस भी पाए जाते हैं। नारियल खाने से पाचन में सुधार होगा और हड्डियां भी मजबूत बनेंगी। इतना ही नहीं, नारियल एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए नारियल को हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो आप सभी मौसमों में नारियल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन गर्मियों में नारियल खाना अधिक लाभकारी हो सकता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं 

गर्मी में नारियल खाने के फायदे

1. पाचन को बेहतर बनाए

गर्मी के मौसम में अगर आप पेट को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स या ठंडा पानी पीते हैं, तो इसका असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। लेकिन गर्मी में पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए आप नारियल का सेवन कर सकते हैं। नारियल में फाइबर अधिक होता है, जो आंतों को मजबूत और पाचन को दुरुस्त बनाता है। 

2. पेट को ठंडक दे

गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग पेट और सीने की जलन से परेशान रहते हैं। ऐसे में नारियल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। नारियल की तासीर बेहद ठंडी होती है। अगर आप गर्मी के मौसम में नारियल का सेवन करेंगे, तो इससे पेट को ठंडक मिलेगी। साथ ही, एसिडिटी और जलन से भी राहत मिलेगी। इसके लिए आप रोज सुबह सूखा नारियल खा सकते हैं। आप चाहें, तो नारियल का पानी भी पी सकते हैं।  

3. लू और गर्मी से बचाए

धूप और गर्म हवाओं से लू लग जाती है। लू लगने पर सिरदर्द, गर्माहट, उल्टी, दस्त और मुंह सूखने जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। अगर आप गर्मी में रोजाना नारियल खाएंगे, तो इससे लू और गर्मी से बचा जा सकता है। नारियल गर्मी से लड़ने में मदद करता है। शरीर में ठंडा प्रभाव छोड़ता है। गर्मी में आप नारियल को स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं। 

4. एनीमिया से बचाए

नारियल में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर आप नारियल का सेवन नियमित रूप से करेंगे, तो इससे एनीमिया से बचाव हो सकता है। नारियल शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे खून की कमी दूर होती है। आपको थकान और कमजोरी का अनुभव नहीं होगा। 

5. हड्डियों को मजबूत बनाए

नारियल में मिनरल्स भरपूर होते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना नारियल का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, ज्वाइंट्स, टेंडन और लिगामेंट्स भी मजबूत बनेंगे। इसलिए अगर गर्मी के मौसम में भी आपको जोड़ों का दर्द परेशान करता है, तो अपनी डाइट में नारियल जरूर शामिल करें।