विधायकों की मर्यादा सदन की मर्यादा है : विजय सिन्हा

विधायकों की मर्यादा सदन की मर्यादा है : विजय सिन्हा

विधानसभा में तीसरे दिन भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई, जिसके बाद बिहार अभियंत्रण विवि विधेयक 2021पास किया गया। 23 मार्च को सदन में हुए विवाद पर चर्चा होने पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा, 'सदन में अगर पुलिस आई तो अध्यक्ष के आदेश से। इसमें सरकार कहां है? सदन के अँदर या बाहर जो कुछ भी हुआ उस पर कार्रवाई करने का अधिकार अध्यक्ष को है।'

विरोधियों पर तंज कसते हुए विजय चौधरी ने कहा, 'हम जब विस अध्यक्ष थे तो बीजेपी विधायकों ने भी हमें चैंबर के बाहर घेरा था, लेकिन हमारी इतनी गति नहीं हुई जितनी गति वर्तमान अध्यक्ष को आपलोगों यानी राजद व अन्य विपक्षी विधायकों ने किया। विधायकों की मर्यादा सदन की मर्यादा है।' उन्होनें आगे यह भी कहा कि अपमान हुआ तो सदन का अपमान हुआ, विधायिका का अपमान हुआ। परिस्थिति चाहे जिस कारण से उत्पन्न हुई हो उस पर विचार करने की जरूरत है।