CAG रिपोर्ट से 629 मामलों में 3658.11 करोड़ के अवनिर्धारण राजस्व हानि का लगा पता

CAG रिपोर्ट से 629 मामलों में 3658.11 करोड़ के अवनिर्धारण राजस्व हानि का लगा पता

बिहार विधानसभा पटल पर रखे गए CAG रिपोर्ट से अप्रैल 2018 से फरवरी 2020 तक में 629 मामलों का पता लगाया है, जिसमें सरकार को 3658.11 करोड़ राजस्व की हानि हुई है।

लेखा परीक्षक ने 629 मामलों में 3658.11 करोड़ के अवनिर्धारण- राजस्व हानि का पता लगाया है। संबंधित विभागों ने 1648 मामलों में 1336.65 करोड़ के अवनिर्धारण एवं अन्य त्रुटियों को स्वीकार किया है, जिसमें 66.27 करोड़ के 55 मामले 2018-19 के दौरान तथा शेष पूर्ववर्ती वर्षों में इंगित किए गए। सरकारी विभागों ने 196 मामलों में 8.90 करोड़ की वसूली अप्रैल 2018 एवं अप्रैल 2020 के मध्य किया।

वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए बिहार सरकार की कुल प्राप्ति 131793.45 करोड़ थी, जिसमें राज्य सरकार अपने स्रोत से सृजित राजस्व 33538.70 करोड़ यानी 25.45% था। भारत सरकार से प्राप्ति का हिस्सा 98254.75 करोड यानी कुल प्राप्ति का 74.55% था। जिसमें से संघीय करो में राज्य का हिस्सा 73603.13 करोड़ यानी कुल प्राप्ति का 55.85% तथा सहायता अनुदान 24651.62 करोड़ यानी कुल प्राप्ति का 18.70% था।