Arjun Kapoor ने अंशुला और खुशी के साथ सेलिब्रेट कि 'रक्षाबंधन', Janhvi Kapoor नहीं आईं नजर

Arjun Kapoor ने अंशुला और खुशी के साथ सेलिब्रेट कि 'रक्षाबंधन', Janhvi Kapoor नहीं आईं नजर

Arjun Kapoor ने अंशुला और खुशी के साथ सेलिब्रेट कि 'रक्षाबंधन', Janhvi Kapoor नहीं आईं नजर

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसकी धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड स्टार्स बड़े ही धूमधाम से राखी का त्योहार मना रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने रक्षाबंधन के मौके पर राखी सेलिब्रेशन की अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस फोटो में अर्जुन कपूर अपनी बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में अर्जुन के साथ अंशुला कपूर  खुशी कपूर और शनाया कपूर तो मौजूद हैं लेकिन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस तस्वीर से नदारद दिखीं। इस बात को फैंस ने बड़ी ही जल्दी नोटिस कर लिया।अर्जुन कपूर ने अपनी तीनों बहनों संग यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "इस कबीले में से कुछ मुख्य लोग गायब हैं, जो छूट गए हैं।" अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप सभी को रक्षाबंधन की बधाई" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आखिर ये जाह्नवी कपूर कहां हैं.

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर शनाया कपूर ने दिल का इमोजी बनाया है लेकिन जाह्नवी ने इस पोस्ट पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अर्जुन के पोस्ट को अब तक 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ एक्टर जॉन अब्राहम, तारा सूतारिया और दिशा पाटनी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में जाह्नवी की जोड़ी वरुण धवन के साथ जमी, जो फैंस को खूब पसंद आई थी। अब जल्द ही जाह्नवी फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी