कोरोना निगेटिव हुए उप मुख्यमंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ खाया दही चूड़ा भोज

कोरोना निगेटिव हुए उप मुख्यमंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ खाया दही चूड़ा भोज

मकर संक्रांति के अवसर पर आज उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के कटिहार स्थित आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और राज्य के सुख-समृद्धि की कामना की।