कृषि मंत्री बिहार सुधाकर सिंह ने नीतीश मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा...

कृषि मंत्री बिहार सुधाकर सिंह ने नीतीश मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा...

कृषि मंत्री बिहार सुधाकर सिंह ने नीतीश मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा...

पिछले माह बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान को लेकर सियासत गरमाई रही. बाद में पटना में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह को टोका था और कहा था कि सार्वजनिक रूप से बयान देने में उन्हे सावधानी और संयम रखना चाहिए. इस पर सुधाकर सिंह ने कहा था कि वे अपने बयान पर कायम हैं और अगर चाहे तो इस्तीफ़ा दे सकते हैं. उसके बाद वे वहां से निकल गए थे. जैसे ही यह खबर लीक हुई, तो सुधाकर सिंह का कहना था कि पार्टी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव जो भी कहेंगे उनको मंज़ूर होगा. वे चाहेंगे कि वे लोग उनको दिशा-निर्देश दें. बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पिछले महीने अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रहे थे. सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा में कहा था कि कृषि विभाग में कई चोर हैं, वो चोरों के सरदार हैं और उनके ऊपर भी कई चोर हैं. इस बयान पर विवाद होने और सीएम नीतीश कुमार के टोकने के बाद सिंह ने कहा था कि वे अपने बयान पर कायम हैं, अगर चाहें तो इस्‍तीफा ले लें.


कैबिनेट बैठक के बाद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से उनकी नाराजगी को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि कैबिनेट की बैठक से निकला हूं. मैं कहां नाराज हूं. बैठक के बाद क्या किसी ने कुछ कहा. मैं कहां नाराज हूं. इससे पहले चर्चा थी कि सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से जल्दी निकल गए और उनके इस्तीफे को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि तब उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि विभाग की गड़बड़ियों को सुधारूंगा.

दरअसल, मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद थे।  कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से कहा कि आप क्या-क्या बोलते रहे हैं। आपको सोच समझ कर मीडिया के सामने बयान देना चाहिए। इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि वे जो बोल रहे हैं, सही बोल रहे हैं। अपनी बात को वापस नहीं लेंगे। मैंने जो भी कहा है, उस पर कायम हैं और आगे भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देने के बाद सुधाकर सिंह वहां से निकल गए। सुधाकर सिंह का जवाब सुन नीतीश कुमार सन्न रहे गए। जबकि तेजस्वी यादव खामोश होकर देखते और सुनते रहे। एबीपी से बात करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस्तीफे की धमकी नहीं दी है और ना ही कैबिनेट बैठक में इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री से कोई बात हुई है। खबर है कि नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से भी बात की। दोनों के बीच क्या बात हुई, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि देर शाम लालू यादव ने सुधाकर सिंह को राबड़ी आवास तलब किया था।


उर्वशी गुप्ता