बिहार के हरेक विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है : चिराग पासवान

बिहार के हरेक विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है : चिराग पासवान

लोजपा अध्‍यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि बिहार के हरेक विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राज्य सरकार हरेक मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विभाग का बुरा हाल है। सुशासन की सरकार में पूरे बिहार में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है।

उन्होनें देश में बढ़ती महंगाई के सवाल पर कहा कि सरकार में रहते हुए सबसे पहले मैंने महंगाई के मुद्दे पर आवाज उठाने का काम किया। ट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने से लोग परेशान हैं। खाद्य सामग्री की कीमत में वृद्धि हुई है। गरीब तबके के लोगों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए महंगाई पर अंकुश लगना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

इस दौरान समर्थकों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। नवादा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता का भरपूर आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है।' भियापर स्थित बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आशीर्वाद यात्रा के दौरान नवादा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रणव पांडेय अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।