दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन लोग घायल, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने

दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन लोग घायल, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने

दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन लोग घायल, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना छेत्र  के चंद्रनगर रांको गांव में पुरानी दुश्मनी में दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प हुई है। खबर है की दोनों तरफ से जमकर लाठी, तलवार और रोड़ेबाजी हुई है। जिसमें दोनों तरफ से करीब आधे दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है। इधर मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों गुट एक-दूसरे पर लाठी -डंडा बरसा रहे है। बताया जाता है कि बच्चों के विवाद में बीते मार्च महीने में दोनों तरफ से मारपीट हुई थी। मामले में केस भी दर्ज हुआ था। इसी खुन्नस में दोनों पड़ोसी एक बार फिर आपस में भिड़ गए। इधर जख्मी नीरज सिंह ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। एकतरफा कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं घटना के दौरान दूसरे गुट पर एक लड़की के साथ छेड़खानी करने और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगा है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही।