देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े नेताओं की उपस्थिति में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली.शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य लोग उपस्थित थे.