प्रशांत किशोर का CM Nitish और Tejashwi Yadav पर ह/मला, कहा बताए कितने लोगो को नौकरी दी गयी 

प्रशांत किशोर का CM Nitish और Tejashwi Yadav पर ह/मला, कहा बताए कितने लोगो को नौकरी दी गयी 

प्रशांत किशोर का CM Nitish और Tejashwi Yadav पर ह/मला, कहा बताए कितने लोगो को नौकरी दी गयी 

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि हम 2 लाख शिक्षकों को नियुक्त कर रहे हैं। अभी तो परीक्षा शुरू ही हुई है। आपने देखा होगा कि बिहार के साथ-साथ सारे राज्यों के लड़कों के लिए भी बहाली निकाल दी गयी ।

वही  दूसरे राज्यों में बिहार के लड़के जाकर मजदूरी करेंगे और दूसरे राज्य के लड़के बिहार में आकर शिक्षक बनेंगे। वही आगे प्रशांत किशोर ने तंज कस्ते हुए कहा की जब नौकरी मिल जाएगी तो हमें आकर बताइयेगा कि बिहार के कितने लोगों को नौकरी मिल गई। ये बिल्कुल इन्होंने फर्जीवाड़ा किया है, ये हो भी नहीं सकता है। 32 सालों में अगर 10 लाख नौकरी दिए हैं, तो वही डाटा जारी करें न कि हम इतने लोगों को नौकरी दिए हैं। आगे उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा की दोनों चाचा-भतीजा बताएं कि कितने लाख लोगों को उन्होंने नौकरी दी है।